फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट पास होने के बाद भी नहीं शुरू हो रहा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। इंदारा-दोहरीघाट के आमान परिवर्तन को लेकर घोसी संघर्ष समिति के तत्वावधान में लोगों ने दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। कहा बजट मिलने के बाद भी कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा। चेतावनी दी गई कि यदि कार्य शुरू नहीं कराया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की रेल आमान परिवर्तन की मांग को पूरा करने लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने 10 अक्तूबर 2016 को इंदारा जंक्शन पर शिलान्यास किया था। बजट पास होने के बाद भी अभी तक कार्य शुरू नहीं कराया गया। ऐसा किया जाना क्षेत्रीय लोगोें से छल करना है। प्रजापति राय और शिवकुमार जायसवाल ने कहा कि यहां से पहले व्यापार के लिए मालगाड़ी भी चलती थी जो शाहगंज, बलिया, वाराणसी तथा छपरा तक जाती थी। जिससे व्यापारियों के साथ-साथ रेल विभाग को भी फायदा होता था। बाद में यहां से रेलबस का संचालन किया जाने लगा, लेकिन अब तो एक फरवरी से उसका भी संचालन बंद कर दिया गया है।
धरना और प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक महीने के भीतर आमान परिवर्तन का कार्य शुरू न होने पर जन आंदोलन करने की चेतावनी दी। अंत में रेल मंत्री को संबोधित जीआरपी इंदारा चौकी प्रभारी सुधीर कुमार राय को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अरविंद कुमार पांडेय, अनिल मिश्रा, प्रजापति राय, शिवकुमार जायसवाल, खुर्शीद खान, शहान खान, विशाल यादव, सुभाष यदुवंशी, अजय सिंह, सचिन चौरसिया, उमेश राय, सतीश यादव, रणधीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें