फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटियों संग जली महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हलधरपुर। थाना क्षेत्र के भीमहर गांव निवासिनी 34 वर्षीया एक महिला ने रविवार की रात में अपनी तीन बेटियों के साथ घर के एक कमरे में आग लगा लिया। इस घटना में तीनों बेटियों के साथ महिला गंभीर रूप से झुलस गई। ससुराल वालों ने चारों को उपचार के लिए सीधे आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान झुलसी महिला की मौत सोमवार की शाम को हो गई। जबकि उसकी तीनों बेटियां अभी भी मौत से जूझ रही हैं। मृतका का पोस्टमार्टम आजमगढ़ में ही कराया गया। स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी मंगलवार की देर शाम तक नहीं थी।
विज्ञापन

भीमहर गांव निवासी लक्ष्मीना का पति गुलाब चौहान मुंबई रह कर कोई काम करता है। उसकी पत्नी लक्ष्मीना अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ घर पर रहती थी। घर पर उसकी सास, ससुर और अविवाहित देवर साथ रहते हैं। पड़ोसियों के अनुसार लक्ष्मीना का अपनी सास, ससुर और देवर से किसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। गांव वालों के अनुसार गृह कलह के चलते रविवार की रात लगभग डेढ़ बजे लक्ष्मीना ने अपने कमरे में अपनी तीनों बेटियों रूबी (10) , रानी (8) और राधिका (5) के कपड़ों में आग लगा लिया। इससे चारों गंभीर रूप से जल गईं। घर वालों ने चारों को सोमवार को करीब 11 बजे मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया। लेकिन उसी दिन शाम को साढ़े पांच बजे लक्ष्मीना की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद घर वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका का मायका हलधरपुर थाने के ही नसीराबाद कला गांव में है। इस मामले में सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जबकि हलधरपुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं है। समाचार लिखने तक लक्ष्मीना का पति मुंबई से घर नहीं लौटा था, घर में ताला लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें