फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी संचालित हो रहे गैरमान्यता प्राप्त स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला प्रशासन की तमाम चेतावनी के बाद भी जिले के विभिन्न ब्लाकों में गैर मान्यताप्राप्त स्कूल संचालित हो रहे हैं। आधा जुलाई माह बीत चुका है। जुलाई महीने की आधी अवधि बीत चुकी है लेकिन अधिकारियों ने कुछ चुने स्कूलों पर कार्रवाई कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। कुछ विद्यालय प्राइमरी की मान्यता पर हाई स्कूल और कुछ स्कूल जूनियर हाई स्कूल की मान्यता पर इंटर तक संचालित हो रहे हैं। अप्रैल माह तक विभाग ने 105 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सीज किया था। जबकि 300 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी की गई थी। आश्चर्यजनक स्थिति यह है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित न होने की रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

मधुबन : प्रशासन की तमाम चेतावनी के बावजूद फतेहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र में एक सौ से ज्यादा गैर मान्यताप्राप्त स्कूल धड़ल्ले से चल रहे हैं। इसमें अधिकांशत: ऐसे भी विद्यालय है जिनके पास प्राथमिक की मान्यता तो है लेकिन इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चल रही है। एडमिशन के नाम पर भारी धनउगाही की जा रही है। हालांकि शासन के फरमान पर कुछ विद्यालय लाइफ़ लाइट चिल्ड्रेन स्कूल, ज्ञानकुंज इंटर कालेज पहाड़ीपुर सहित कुछ विद्यालयों को सीज कर दिया था। रतनपुरा : ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न इलाकों मेें 40 से अधिक गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय चल रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने 48 स्कूल संचालकों को नोटिस जारी किया था। लेकिन अभी तक छह स्कूल ही सीज हुए हैं। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी का कहना है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने एक भी गैर मान्यता प्राप्त संचालित न होने की रिपोर्ट भेजी है। औचक निरीक्षण में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित मिलता है तो संबंधित प्रबंधक तथा खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें