फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के दायरे में लाएं पेट्रोल-डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को रौजा स्थित संगठन के कार्यालय पर हुई। जिसमें जीएसटी पर चर्चा करते हुए पेट्रोल और डीजल को भी इसके दायरे में लाने की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त ने कहा कि पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। बाल श्रमिक आयु पूर्व की भांति 14 वर्ष की जाए। कहा कि व्यापारी समाज सरकार को आजीवन कर अदा करता है। इसके एवज में व्यापारियों को पेंशन भत्ता दिया जाए। कहा कि आगामी तीन सितंबर को लखनऊ के झूले लाल पार्क में व्यापारियों का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। जिसकी बागडोर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के हाथों में रहेगी। महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि जनपद के सभी क्षेत्रों से व्यापारी बसों और अपने निजी वाहनों से प्रदेश मुख्यालय जाएंगे।
बैठक को हबीबुल्लाह टांडवी, महातम यादव, सुभाष चंद्र कन्नौजिया, आनंद गुप्त, जावेद तरफदार, हाजी इफ्तेखार, अलंकार आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर अशोक सिंह, विनय श्रीवास्तव, हरिशंकर गुप्त, राकेश गुप्त, पारस नाथ मौर्य, अभिषेक मद्धेशिया, सुरेंद्र गुप्ता, शमीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें