फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने शुरु कराया नाला सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। बरसात शुरू होते ही नगर की नालियां व नाला जवाब देने लगे हैं। इसको देखते हुए नगर पंचायत ने नाले की विशेष अभियान के तहत सफाई कराने का कार्य शुरू कर दिया है। नगर के नाले की सफाई 15 दिनों के अंदर ही पूरा करा लिया जाएगा। साथ ही नालियों की भी सफाई का कार्य तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

बरसात का मौसम शुरू हो गया है। पिछले कई सालों से पंचायत की नाले नालियों की सफाई न होने से हल्की बरसात होते ही नगर की नालियां ओवर-फ्लो होने लगी हैं। इससे नाले का गंदा पानी लोगों के घरों और बाजारों में दुकानों के अंदर आ जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा नाला सफाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। सफाई अभियान के लिए बाहर से बुलाए गए सफाई कर्मियों की टीम ने गुरुवार को नगर में चोक पड़े नाले-नालियों की सफाई शुरू कर दी। इस संबंध में नगर पंचायत ईओ मनोज कुमार का कहना रहा कि बारिश में जल जमाव की स्थिति न हो, उसके लिए सफाई अभियान चलाकर नाले-नालियों की सफाई कराई जा रही है जिससे बारिश के दौरान नाले ओवरफ्लो न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें