फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मार्ग पर भरा पानी, आाबागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील के दुबारी ग्राम सभा का दुबारी-बरहज मार्ग बदहाल है। सड़क का डामर कई महीनों से उखड़ा है। बीते दिन हुई बारिश से सड़क में बने गड्ढों में पानी भर गया है। इससे गाड़ी चलाना खतरनाक हो रहा है। पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लेागों ने ग्राम प्रधान से सड़क की मरम्मत करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

दुबारी ग्रामसभा और बरहज को जोड़ने के लिए एक दशक पूर्व दुबारी-बरहज मार्ग का निर्माण कराया गया था। लेकिन निर्माण होने के बाद एक बार भी मरम्मत कार्य न होने के चलते मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। इसके चलते मार्ग पर जगह जगह गढ़ढ़े बन चुके है। जबकि इसी मार्ग से रोजाना लोग तहसील मुख्यालय को जाते है। अनदेखी के चलते बीते दिनों हुई बारिश से सड़क का बुरा हाल हो गया है। सभी गड्ढे पानी से लबालब भर गये हैं। सड़क पूरी तरह से तलैया बनी है। जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चे अधिक परेशान हैं। क्षेत्र के राणा साहनी, हरिंद्र चौहान, दयानंद यादव, दिनेश साहनी, रामआश्रय यादव, सुरेंद्र चौहान, मैनेजर चौहान आदि ने सड़क बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें