रतनपुरा (मऊ)। ब्लाक क्षेत्र के समनपुरा गांव में कोटे की दुकान के चयन में अनियमितता बरतने को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए मुनादी और खुली बैठक आयोजित कराया जाता है लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा न तो मुनादी कराई गई और न ही खुली बैठक। नियम कानून को ताक पर रखकर कोटे की दुकान का चयन कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि कोटे की दुकान के चयन में अनियमितता विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से ही किया गया है। शिकायत करने के बाद भी मामले को लटका दिया गया है। चयनित कोटे की दुकान को निरस्त कर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। इस मौके पर मुन्ना सिंह, अभय कुमार, रंजीत, प्रमोद, गोविंद, कमलेश, अशोक, प्रह्लाद, मुकेश, मतउल्ला, विजेंद्र आदि शामिल रहे।