दोहरीघाट। थाने की पुलिस ने फेसबुक पर हिंदू देवी देवताओं के विरुद्ध अश्लील टिप्पणी करने वाले एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक का चालान अदालत में कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार कस्बा निवासी जावेद अहमद पुत्र मोविन ने सुबह अपने फेसबुक के आईडी पर देवी देवताओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी लिखकर पोस्ट कर दिया। यह वायरल होने लगा। इस पोस्ट को पढ़कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुं्ची। यह शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने अश्लील टिप्पणी करने वाले युवक धर दबोचा तथा उसे धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।