दोहरीघाट। बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर चौराहा मोड़ पर सड़क बीच तथा किनारे बना गड्ढ़ा जानलेवा बन गया है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सहा है। आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग चौराहा मोड़ पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढ़े होने से वाहन चालकों तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के चलते गड्ढ़े में पानी भर जाने के कारण पता नहीं चल पा रहा है। जबकि इसी मार्ग से गैर जनपदों की रोडवेज बसों का आवागमन होता है। सभासद बाबूलाल साहू, मनोज जायसवाल, अरविंद सोनकर, सचिन चौरसिया, विशाल यादव, अजय, आजाद जायसवाल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।