जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के अभद्र व्यवहार के विरोध सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर आल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को पूरी कराने के लिए मंगलवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री का घेराव करने की बात कही।
धरना प्रदर्शन करते हुए समिति की जिलाध्यक्ष संध्या राय ने कहा कि पिछले 15 दिनों इस भीषण गर्मी में आशा कार्यकर्ताओं को राज्यकर्मचारी , वेतनमान 18 हजार करने, सीएचसी और पीएचसी में कार्यकर्ताओं के लिए अलग से कक्ष बनाने और अभद्रता करने वाले कर्मचारी राहुल राय पर कार्रवाई के साथ आशा कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली रोकने की मांग की जा रही है। लेकिन कीसामअपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता विरोध जता रही है। शीघ्र ही मांगों पर विचार न होने पर पीएचसी और सीएचसी पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी। लेकिन उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।
कहा कि मांगों को लेकर सभी आशा कार्यकर्ता 19 जून को गोरखपुर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का घेराव करने की नीति बना रही है। जिससे उनकी मांग पूरी हो सके। प्रदर्शन में अंशू, ममता, चांदमति, शीतल, शंकुतला, उर्मीला, ज्ञानमती देवी, मंतादेवी, निरूपमा सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रही।