शहर कोतवाली पुलिस की ओर से बुधवार की शाम छह बजे को शहर में रूट मार्च निकाला गया । इस मार्च में सिविल पुलिस के अतिरिक्त पीएसी के जवान भी शामिल रहे। सीओ सिटी राजकुमार के नेतृत्व में कोतवाली से निकला मार्च हट्ठी मदारी,रौजा चौक , घास बाजार , गोला बाजार , संस्कृत पाठ शाला तक गया। रूट मार्च में पुलिस ने सड़क के किनारे लगने वाले ठेले खोमचे वालों और बिना किसी काम के खड़े युवकों को सचेत करते हुए हटाया। पुलिस के अधिकारियों ने इनसे कहा कि ईद को देखते हुए सड़क के किनारे यातायात अवरुद्ध करने और किसी भी प्राकर की अवांछित गतिविधियों में पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रूट मार्च में प्रभारी निरीक्षक शिशिर त्रिवेदी सहित सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी शामिल रहे।