घोसी तहसील प्रांगण स्थित उपनिबंधन कार्यालय में दो दिनों से बायोमैट्रिक मशीन के काम न करने से भूमि रजिस्ट्री के साथ अन्य कार्य बाधित रहे। इसके चलते बैनामा करने आए कई लोगों को वापस जाना पड़ा। राजस्व का नुकसान अलग रहा। उपनिबंधन कार्यालय में बैनामा कराने या निबंधन कराने आने वालों के लिए लगी बायोमैट्रिक मशीन सोमवार को खराब हो गई। काफी मशक्कत के बाद बुधवार को अपराह्न बाद ठीक हो सकी। इसके चलते रजिस्ट्री के लिए तैयार लाखों के लिखे स्टैंपधारकों को वापस होना पड़ा। बुधवार को 20 के लगभग रजिस्ट्री हुई। इस बाबत आईजी स्टांप शिवकुमार मिश्रा ने बताया कि साफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण दो दिन मशीन खराब रही।