फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच शादी गायब हुआ दुल्हा का पिता, नराज घरातियों ने दूल्हे को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिंहासन में शुक्रवार को आई बारात में किसी बात को लेकर हंगामा हो गया। हंगामा के बाद उपजे विवाद में दूल्हे का पिता रात में ही सामान लेकर बारात से घर चला गया। इस पर घरातियों ने बारातियों को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बारातियों को मुक्त कराकर उन्हें घर रवाना की। मौजूद दूल्हे के साथ परिवार के सदस्यों से वार्ता होने पर शनिवार को सुबह पुलिस की देखरेख में शादी की रस्म पूरी की गई। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिंहासन निवासी सुभाष चंद की लड़की निर्मला की शादी बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के औराई कला महराजपुर निवासी हृदय राम के बेटे रोहित से होनी तय थी। तय तिथि पर शुक्रवार को बारात कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची। जयमाल के बाद शादी की रस्म अदायगी चल रही थी कि, इस बीच किसी बात से नाराज होकर दूल्हे का पिता गहनों तथा सिंधोरा का बैग लेकर लेकर फरार हो गया। जैसे ही इस बात की सूचना कन्या पक्ष के लोगों को हुई तो वह परेशान हो गए। सभी लोग लड़के के पिता को खोजने में जुट गए। पिता के न मिलने पर नाराज घरातियों ने दूल्हे के साथ बारातियों को बंधक बना लिया। इस बात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस कुछ बारातियों को मुक्त कराई। लेकिन जो लोग दूल्हे से संबंधित थे, उन्हें रोक लिया। शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचे संभ्रांत नागरिकों ने दूल्हे के पिता को बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों में कई घंटे तक चले विचार विमर्श के बाद दोनों पक्ष राजी हुए। जिस पर शनिवार की दोपहर पुलिस के देखरेख में शादी की रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें