चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के सेचूई गांव में वन विभाग की तरफ से लगाए गए पेड़ों की काटी गई लकड़ियों को वनविभाग द्वारा शुक्रवार को बरामद किया गया। इस दौरान वन विभाग के रेंजर ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें एक व्यक्ति को आरोपित किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी थी।
रानीपुर क्षेत्र के ग्राम सेचूई में वर्ष 1998 में वन विभाग द्वारा ग्राम पौधरोपण योजना के तहत ग्रामसमाज की 16 हेक्टेयर जमीन पर डेढ़ सौ पेड़ शीशम, जामुन, नीम, आम के लगाया गया था। जिसमें 82 पेड़ एक वन माफिया द्वारा तीन दिनों से काटा जा रहा था। काटे गई लकड़ियों को गांव के एक दूसरे स्थान पर काट काट कर रखा जा रहा था। पेड़ो की कटाई की सूचना किसी ने रेंजर ओमप्रकाश सिंह को दी। मौके पर पहुंचे रेंजर ने पुलिस के साथ पहुंचकर बरामद किया। पुलिस और वन विभाग की टीम की कार्रवाई से लकड़ी काट रहे मजदूर और माफिया मौके से फरार हो गए। रेंजर ने कटे हुए पेड़ों के सभी लकड़ियों को अपने कब्जे में लेकर चिरैयाकोट थाने में क्षेत्र के ग्राम कमथरी निवासी एक व्यक्ति के नाम नामजद तहरीर दी है। अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं पाया गया है।