फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनस मुस्तफा को मिला 11 हजार नकद का पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यातायात नियमों से जागरूक करने के लिए नगर के बकवल स्थित राजइंटर कॉलेज में शनिवार को सड़क सुरक्षा विषय पर जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन एआरटीओ विभाग के तत्वाधन में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 20 स्कूलों के चयनित 20 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलिया एआरटीओ अंजनेश सिंह द्ववारा मॉ सरस्वति के चित्र पर माल्यापर्ण और दीपप्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश में यातायात नियमों का पालन न करने से हर सालों हजारों लोगों की मौत समय से पूर्व होती है, जबकि इस हादसे को यातायात नियमों का पालन कर कम किया जा सकता है। अतिथि ने स्कूली छात्रों से कहा कि जब भी आप किसी को यातायात नियमों का पालन न करते न देखे तो उसे इससे होने वाले नकुसान के बारे में बताकर उसे नियमों को पालन के लिए प्रेरित करेे। प्रतियोगिता में सम्म्लित 20 स्कूलों के चयनित 20 छात्रों ने निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर निंबध प्रतियोगिता में विजेता छात्रों के नामों की घोषणा की गई। विजेता छात्रों में प्रथम स्थान पर नगर के अमृत पब्ल्कि स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र अनश मुस्तफा को 11 हजार नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया गया। सेकेंड स्थान पर घोसी तहसील के शबनम स्कूल के कक्षा नौंवी के छात्र रिषभ वर्मा को 51 सौं और थर्ड स्थान पर रहे सीताराम इंटर कॉलेज के छात्र आशूतोष मिश्रा को 21 सौं नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में करूणानिधि उपाध्याय, महमूद अहमद, अरूण मिश्रा सहित अन्य मौजूद रे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें