फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद को नौ अवार्ड से नवाजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारत विकास परिषद की अध्यक्ष डा. अलका राय गुरुवार को एक रेस्टोरेंट के सभागार में प्रेसवार्ता कर संगठन की उपलब्धियों को बताई। बोली मऊ में दो वर्ष पुराने भारत विकास दल के अच्छे कार्यो से बीते 11 मार्च को वाराणसी के महामना हाल में नौ अवार्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

डा. अलका राय ने बताया कि भारत विकास परिषद की मऊ शाखा में महज 25 सदस्य है। इस दौरान संगठन के प्रमुख कार्य समूह गान, भारत जानों प्रतियोगिता में मऊ शाखा को अव्वल घोषित किया गया है। डा. अलका के अनुसार वर्ष वर्ष 1963 में स्थापित इस संस्था की पूरे भारत में 1355 शाखाएं है। इसमें गोरक्ष प्रांत में 28 शाखाएं है। इन 28 में मऊ को नौ प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के लिए बीते 11 मार्च को वाराणसी स्थित बीएचयू के महामना सभागार में सम्मानित किया गया। अलका राय ने बताया कि बेस्ट शाखा के साथ बेस्ट प्रतियोगिता और बेस्ट कोषाध्यक्ष का खिताब भारत विकास परिषद की मऊ शाखा के रविश तिवारी को दिया गया। प्रेसवार्ता के दौरान संस्था की उपाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, संयुक्त मंत्री विशाल पांडेय, डा. एसएन राय, अनुराग बरनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें