फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के नंदौर मे शहीदों की याद मे एक निजी विद्यालय द्वारा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ नंदौर से शुरू हुई, जो दिघेड़ा गांव होते हुए वापस नंदौर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान दस किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ में क्षेत्र के 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे एक दर्जन से अधिक लड़कियां भी शामिल थी। हांलाकि प्रतियोगिता में आयोजकों की ओर से ग्लूकॉन डी , पानी की व्यवस्था न करने से धावक गर्मी के कारण परेशान दिखे।
विज्ञापन

मैराथन दौड़ को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता मंगरु प्रसाद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।नंदौर मे आयोजित मैराथन दौड़ मे 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया।जिसमें प्रथम स्थान पर द्वारिका, दूसरे पर सनोज, तीसरे स्थान पर सुशील रहे। मैराथन दौड़ के प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले धावकों को ट्राफी से सम्मानित किया गया। जबकि दूसरें प्रतिभागियों को मेडल से सम्मानित किया गया। समापन पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत मधुबन प्रतिनिधि शंकर मद्देशिया ने मैराथन दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मैराथन दौड़ का कार्यक्रम मधुबन तहसील मे दूसरी बार हुआ है, इसमे लड़कों के अलावा लड़कियों ने जिस तरह इसमें भाग लिया है उससे आने वाली पीढ़ी को इस तरह के आयोजनों में भाग लेने में आत्मपिश्वास बढ़ेगा। समापन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन छात्रों द्ववारा किया गया। इस मौके पर रामविलास गुप्ता,रवि प्रताप,अजित यादव,अमित गुप्ता,सुनील यादव,विनोद राजभर,बृजेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें