फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल पुराना विवाद सुलझाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा(मऊ)। स्थानीय ब्लाक के सिधवल ग्राम पंचायत में रास्ते को लेकर गांव वालों के बीच 30 साल से विवाद चल रहा था। इसके चलते गांव का चकमार्ग नहीं बन पा रहा था। लोगों को आने जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ,बीडीओ फैसल आलम और ग्राम प्रधान केदली देवी की पहल पर शुक्रवार को यह विवाद सुलझा लिया गया। आस पास के काश्तकारों ने भी सार्वजनिक हित को देखते हुए दरियाली दिखाई और विवाद का अंत हो गया। ग्राम प्रधान ने तत्परता दिखाते हुए इस मार्ग पर आर सीसी रोड का निर्माण शुरु कर दिया गया। इससे गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें