मऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त के नेतृत्व में बढुवा गोदाम स्थित धान क्रय केंद्र तथा जच्चा बच्चा स्वास्थ्य केन्द्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचें।धान क्रय केंद्र के निरीक्षण में केंद्र प्रभारी कृपाशंकर मिश्र ने बताया कि केंद्र पर खरीदे अनाज की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र पर अब तक 5205 कुंतल धान जिले के 76 किसानों से खरीदा जा चुका हैं।
जिलाध्यक्ष ने केंद्र के रजिस्ट्रर चेक करेन के साथ आस पास के लोगों से बात कर उनकी समस्या जानी। इस दौरान ने बताया कि केंद्र पर किसानों द्ववारा क्रय नहीं की जा रहा हैं, वहीं रजिट्रर पर दर्ज मोबाइल नंबर पर जब जानकारी ली गई तो संबंधित किसान गोलमोल जवाब देते नजर आए। कोई किसान धान विक्रय करता हुआ नही दिखा नही किसी गाड़ी से कोई धान क्रय केंद्र पर उतरता हुआ दिखाई दिया। उक्त जांच के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल बढुवा गोदाम स्थित जच्चा बच्चा केंद्र पहुंचा जहा ताला बंद मिला। गेट पर प्रभारी स्वास्थ्य कर्मी का नंबर लिखा मिला जिस पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुन्ना दुबे ने फोन लगाया तो बताया गया कि मैडम घर जा चुकी है , हांलाकि वो आपातकाल में अस्पताल पर पहुंच जाती है। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुन्ना दुबे,मीडिा प्रभारी कृष्ण कान्त राय,मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता,बम्बू राय,भगत सिंह, अम्बिका यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।