फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जनवरी से शुरू होगा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाए जाने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान चार जनवरी2018 से शुरू होगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से जन-जागरुकता के लिए 30 दिसंबर को रात आठ बजे से पालिका सभागार में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया है। जबकि 31 दिसंबर को अपराह्न एक बजे से नगर पालिका कार्यालय के सभागार में चित्रकला (पोस्टर पेंटिंग) का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रारप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।चित्रकला (पोस्टर पेंटिंग) का विषय स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 े लिए जन-जागरुकता होगा। इस विषय पर चार्ट पेपर पर पेंसिल या कलर वाटर पेंट से पेंटिंग बना सकते हैं। यह जानकारी नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आशीष ओझा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें