मऊ। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को कासिमपुरा में एक पदाधिकारी के आवास पर हुई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कांग्रेस की स्थापना एवं गौरवशाली इतिहास पर चर्चा करते हुए कहा कि आज पंडित जवाहर लाल नेहरु, महात्मा गांधी, सरदार पटेल, मौलाना आजाद एवं अंबेडकर के आदर्शों पर चल कर ही देश आगे बढ़ सकता है। इस अवसर पर खालिद अंसारी, हाजी नेयाज अहमद मिस्टर, हाजी मोबीन अहमद, असअद नोमानी, अनवार अहमद, शशिकांत राय, सनाऊल्लाह अंसारी, नसीम बेलाली,रवि खंडेलवाल, एखलाक अहमद, मनोज गिहार, रोशन गांधी आदि रहे।