फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहां विकास खंड क्षेत्र के उस्मानपुर स्थित कृष्णा महाविद्यालय तथा भार स्थित रामअवध सिंह शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान भार में एक दिवसीय एनएसएस राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे छात्र छात्राओं ने रैकवारेडीह दलित बस्ती भार,फुलवरिया, दलित बस्ती सहित विभिन्न गांवों में साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया। जगह जगह पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया।अंत में महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आकाश सिंह,हरेन्द्र यादव,अमित मौर्य ने अंधेरी नगरी चौपट राजा एकांकी पेश कर लोगों को लोटपोट कर दिया। छात्रा अंजली,अनुराधा, रागिनी ने सति सावित्री नामक लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को कुछ देर तक सोचने को मजबूर कर दिया।इस मौके पर कृष्णा महाविद्यालय के प्रबंधक तेज बहादुर यादव तथा रामअवध सिंह शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. प्रविंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी संतोष खरवार, संजय कुमार घोषा सिंह, गिरीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें