मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में सत्र 2017-18 के छात्र संघ चुनाव की कालेज प्रशासन की तरफ से चुनाव तिथि घोषित किए जाने से कालेज परिसर में चुनावी गतिविधि तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मोहम्मद जियाउल्लाह ने बुधवार को चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया।
महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए मतदान 17 दिसंबर को होगा। नामांकन पत्र की बिक्री सात दिसंबर को दिन में 11 बजे से दिन में दो बजे तक प्राक्टर कार्यालय पर होगा। इसी क्रम में नामांकन नौ दिसंबर को दिन में 11 बजे से अपराह्न दो बजेतक इतिहास विभाग में होगा। इसी प्रकार वैधता की जांच 10 दिसंबर को पूर्वाह्न पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजेतक इतिहास विभाग में होगा। नाम वापसी 11 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजेतक इतिहास विभाग में होगा। जबकि मतदान 17 दिसंबर को पूर्वाह्न आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक महाविद्यालय परिसर में होगा। मतगणना 17 दिसंबर को ही अपराह्न दो बजे से जिमनेजियम हाल में शुरू होगी। इसी दिन परिणाम की घोषणा होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. मोहम्मद जियाउल्लाह ने बताया कि समस्त निर्वाचन प्रक्रिया लिंगदोह समिति की संस्तुतियों तथा राज्य सरकार के शासनादेश के अनुसार संपन्न होगी।