रानीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर मार्ग पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली।
रानीपुर(मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रानीपुर सुल्तानी पुर मार्ग पर किंन्नूपुर गांव के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर टाली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में पलट गई। रानीपुर से चकिया की ओर ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी। ट्रैक्टर लेकर चालक रामप्रवेश निवासी गोपालपुर ज्यों ही किन्नुपुर गांव के पास पहुंचा, कि चकिया की तरफ से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में चालक रामप्रवेश बाल बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई।