फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार हत्या के प्रयास का आरोपी पीड़ित परिवार को दे रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन।हत्या के प्रयास के मामले में नामजद होने के बाद भी फरार चल रहा आरोपी अब पीड़ित परिवार को धमकी देने लगा है। थाना क्षेत्र के भठियां गांव निवासी आरोपी की के विरुद्घ एक माह पूर्व थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। धमकी मिलने से परेशान पीड़ित परिवार ने पुलिस से गुुहार लगाई है।
विज्ञापन

बताते चले मधुबन थाना क्षेत्र के भठियां गांव निवासी सिंटू गोंड़(16)पुत्र प्रतिभा देवी बीते पांच अगस्त की शाम दुबारी बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। तभी रास्ते मे गांव के ही सुजीत कुमार पांडेय उर्फ छट्ठू पांडेय पुत्र कमलनाथ पांडेय ने मोटर साइकिल से जान से मारने की नियति से उसे धक्का मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सिंटू की तहरीर पर पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस न मामले को हत्या के प्रयास और एससीएसटी एक्ट में दर्ज किया था। आरोपी आज भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। सिंटू गोंड़ की मानें तो उसका अपने पिता को लेकर कोर्ट में मुकदमा है, इसीलिए उसके ऊपर जानलेवा हमले हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें