फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय घाघरा के पानी में समाया छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के पुरवा लक्ष्मीपुर निवासी प्रमोद यादव का एकलौता पुत्र प्रवींद्र यादव गुरुवार को नहाते समय घाघरा नदी में समा गया। स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में किसी प्रकार पानी से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर कक्षा दसवीं का छात्र बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के पुरवा लक्ष्मीपुर निवासी प्रवींद्र यादव (18) पुत्र प्रमोद यादव अपने परिवार का इकलौता चिराग था। वह कक्षा दस में पढ़ता था। गुरुवार को वह अपने साथियों के साथ घाघरा नदी के पुल से कूद कर स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह पुल से एक बार कूदा तो फिर उसी में समा गया। उसे काफी देर तक पानी के ऊपर न आने पर उसके साथी चिंतित होने लगे तो किसी प्रकार पानी में डुबकी लगाकर उसे बाहर निकाले। बेहोशी की हालत में निकालकर उसे आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें