घोसी। नगर के पुराने पोस्ट आफिस के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप हुए गड्ढे में शुक्रवार को विभाग द्वारा मिट्टी के साथ कुछ गिट्टी डालकर समतल किये गए, भाग पर दलदल हो जाने से उसमें एक पिकअप फंस गई। इससे सड़क के बीचोंबीच जाम लग गया। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को निकाला गया। लोगों ने चीनी मिल-मझवारा मोड़ मार्ग की पिच कराए जाने की मांग की है।