फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हें मुन्नों ने धरा कान्हा का रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित कल्पनाथ राय इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को मनमोहक झांकियां प्रस्तुत किया। कार्याक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा ने दीप जला कर किया। सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रम के संचालक एसएन तिवारी ने झांकिया प्रस्तुत कराई। प्राइमरी की सिद्घि, तान्या, रिया, दीपशिखा, शिवांगी, कौशिकी आदि छात्राओं ने राधा के रुप में झांकियां प्रस्तुत किया। जबकि वैभव, दिव्यांश, जय सिंह ने कृष्ण का भेष धरा। र्कायक्रम के अंत में प्रधानाचार्य योगेंद्र ओझा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है। इस अवसर पर विनय, शिवेष, उदय, मीनाक्षी, शालिनी, प्रियंका, शुभ्रा, कीर्ति, रेखा, निधि, मनीषा, रानी आदि ंमौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें