फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने आधुनिक शिक्षा का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ(ब्यूरो)। मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय दोहरीघाट दो पर बच्चों को प्रोजेक्टर द्वारा रुचिपूर्ण, आधुनिक शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में बच्चों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के लिए सबमर्सिबल पंप का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय रकौली के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में किए जा रहे इस प्रकार के प्रयास शिक्षा के उत्थान में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने बच्चों को रुचिपूर्ण आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रधानाध्यापक केसी राय के प्रयासों की सराहना किया। केसी राय प्रधानाध्यापक ने सामुदायिक सहभागिता से व्यवस्था किया। इस कार्य मे किसी प्रकार का कोई शासकीय धन का प्रयोग नहीं किया गया। इस अवसर पर सतीश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रकौली के नेतृत्व एवम मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दोहरीघाट ब्लाक के प्रमुख प्रदीप कुमार राय, खंड शिक्षा अधिकारी राजेश यादव सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें