फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने संगठन विस्तार की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (ब्यूरो)। विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही सभी उपखंडों में परिषद इकाई का गठन करने का निर्णय लिया गया। अयोध्या में राम मंदिर बनाने में आने वाली सभी बाधाओं को दूर किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उनके समर्पित कार्यकर्ताओं की आपसी एकता से ही होती है। कहा कि विहिप विचारधाराओं और देशभक्त स्वयंसेवकों का संगठन है। जल्द ही सभी 11 उपखंडों की इकाई का गठन किया जाएगा। प्रखंड मंत्री अनिल विश्वकर्मा और अध्यक्ष रामदरश यादव ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व से राम मंदिर बनाने में आने वाली बाधाओं को दूर कर भव्य मंदिर बनाये जाने की मांग की। बैठक में उपेन्द्र सिंह, साहब सिंह, रविन्द्र चौहान, सुभाष सैनी, अभिषेक पाठक, विनोद गुप्ता, अंजनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें