मऊ (ब्यूरो)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आठ जुलाई को जिला जज राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में दीवानी कचहरी सहित विभिन्न अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न प्रकृति के वादों का निस्तारण पक्षकारों के आपसी सहमति और जुर्म स्वीकृति के आधार पर किया जाएगा। नोडल अधिकारी एडीजे कोर्ट डॉ. अजय कुमार ने बताया कि लोक अदालत से पूर्व लंबित मामलों में पक्षकारों के बीच आपसी सुलह समझौता के लिए पांच और सात जुलाई को कचहरी के सभा कक्ष में बैठक होगी।