सरयू नदी का जलस्तर कम होने का क्रम जारी रहने से लोगाें ने राहत की सांस ली है। 24 घंटे में सरयू के जलस्तर 10 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। नदी का पानी भारतमाता मंदिर की दीवार से टकरा रहा है। इससे मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर अभी भी खतरे की जद में है। गौरी शंकर घाट पर पर बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 69.35 मीटर रहा। जबकि बुधवार को नदी का जलस्तर 69.45 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर कम हुआ है। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 55 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी। संवाद