वलीदपुर। रानीपुर थाना क्षेत्र के देइया माता मंदिर के पास बुधवार की दोपहर में गन्ने के खेत में आग लग गई। घटना में 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
खुरहट निवासी किसान सौरभ पाठक का देइया माता मंदिर के पास स्थित खेत में गन्ना है। बुधवार की दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। तेज हवा से आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरी फसल को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया।