मर्यादपुर में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में संविदा चालक भर्ती के लिए लगा शिविर।संवाद
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के मर्यादपुर रोडवेज बस स्टॉप पर संविदा चालक भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 10 अभ्यर्थियों ने अपने आवश्यक दस्तावेज के साथ आवेदन फार्म जमा किया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का परीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद पात्र अभ्यर्थियों को ड्राइविंग टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित मानकों को पूरा कर निगम में संविदा चालक के रूप में रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती शिविर के दौरान बेल्थरारोड डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ज्ञानेंद्र वर्मा, फोरमैन नवीन वर्मा, स्टेशन इंचार्ज ममता देवी तथा कार्यालय सहायक जामनंदू कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।