फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 लाख 69 हजार 111 नौनिहालों को पिलाया पोलियो खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रविवार को पल्स पोलिया अभियान का शुभारंभ जिले में किया गया। अभियान की शुरूआत नगर के डोमनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह द्वारा नौनिहाल को पोलियो की खुुराक पिलाकर की गई। पूरे जिले में 1336 बूथों पर एक लाख 69 हजार से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में तीन लाख 40 हजार नौनिहालों को सात फरवरी तक पोलियो की खुराक देनी है। रविवार को अभियान का शुभारंभ नगर के डोमनपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से की गई। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह, डब्लूएचओ के डॉ. पदम जैन, डिप्टी सीएमओ डॉ. वकील अली, डॉ. वीके यादव, अर्बन कोर्डीनेटर देवेद्र यादव के नेतृत्व में पोलियो की खुराक दी गई। सदर तहसील, मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में 1336 बूथों पर लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी 1 लाख 69 हजार 111 नौनिहालों को पोलियो की खुराक दी गई। जिला प्रतीरक्षण अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि अभियान के तहत 1,2, 3 तथा 6 और 7 फरवरी को छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें