फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में पहली बार खिला कमल, ममता जीतीं

Thu, 07 Jan 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर पहली बार कमल खिल गया। गुरुवार को हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी समर्थित ममता चौधरी ने सात मतों से जीत हासिल की और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर बसपा समर्थित उम्मीदवार ललित शर्मा रहे। तीन वोटों के साथ सपा की सुनीता नौहवार तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


 गुरुवार को कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। इसमें मथुरा जिला पंचायत के लिए निर्वाचित 38 सदस्यों ने मतदान किया। दोपहर सवा तीन बजे मतगणना के बाद आए नतीजों में ममता चौधरी को विजयी घोषित किया गया। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता चौधरी लक्ष्मीनारायण की पत्नी ममता चौधरी को 38 में से 21 मत मिले।

दूसरे स्थान पर बसपा समर्थित उम्मीदवार पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा और मांट विधायक के पुत्र ललित शर्मा रहे। उन्हें 14 मत मिले। सपा समर्थित उम्मीदवार जिला सहकारी बैंक चेयरमैन जगदीश नौहवार की पत्नी सुनीता नौहवार को 38 में से सिर्फ तीन ही मत मिले हैं।
विज्ञापन


इस तरह भाजपा उम्मीदवार ममता चौधरी ने मथुरा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सात मतों से फतह हासिल की। इस प्रकार पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा हो गया। इस दौरान लखनऊ से आए भाजपा के प्र्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल टंडन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें