फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान आरोपी को बाटी मघेरा चौराहे से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाना जैत में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तीन सितंबर को थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जा रही नाबालिग किशोरी से गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस से शिकायत की गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया था। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। शनिवार को जैत पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी जयकिशन उर्फ जैकिशन ठाकुर को बाटी मघेरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। वर्ष 2022 में गांव के एक युवक से विवाद के मामले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें