फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सट्टे की रकम का लेनदेन...इस कदर परेशान हो गया युवक, पेट्रोल डालकर खुद को लगी ली आग

Thu, 10 Apr 2025 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में सट्टे की रकम के लेनदेन को लेकर आहत युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में सट्टेबाज से परेशान युवक के पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



मथुरा गेट चौकी क्षेत्र स्थित गोरा नगर कॉलोनी निवासी नितिन शर्मा ने पेट्रोल डालकर अपने को आग लगा ली थी। परिवारीजनों द्वारा आनन-फानन आग बुझा कर झुलसे नितिन को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आगरा रेफर कर दिया।
 
विज्ञापन

राहुल शर्मा ने बताया कि उनके भाई नितिन शर्मा का सट्टेबाज पंकज चौधरी से कोई लेनदेन था। जिसकी एवज में उनके भाई ने पंकज को एक लाख रुपये का चेक भी दिया था, लेकिन सारे रुपये वापस करने के बाद भी पंकज ने चेक वापस नहीं किया और वह पैसे के लिए दबाव बना रहा था। 

इसके कारण उसके भाई ने यह कदम उठाया। भाई के आग लगाने के बाद भी पंकज ने धमकी दी है कि वह सबको देख लेगा। सीओ संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें