फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'गर्दन उतार लाता...', प्रेमानंद महाराज को ऐसी धमकी, संतों का खाैल उठा खून; कर डाला ये एलान

Sat, 02 Aug 2025 10:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के संत प्रेमानंद को लेकर सतना के एक युवक ने फेसबुक पर ऐसा पोस्ट कर दिया किया कि संत समाज में आक्रोश फैल गया। उन्होंने एलान कर दिया कि ऐसा करने वालों को वह छोडेंगे नहीं।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत प्रेमानंद महाराज पर सतना जिले के युवक की फेसबुक पोस्ट ने वृंदावन के संतों में आक्रोश पैदा कर दिया है। यहां संतों ने एलान कर दिया है कि संत प्रेमानंद ब्रज की शान हैं, कोई धमकी देगा तो वह छोड़ेंगे नहीं। संतों ने तो यहां तक कह दिया है कि उनके लिए वह पहली गोली खाने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन


 

गौरतलब है कि अभी हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने लड़के-लड़कियों के चरित्र पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने इस दौरान यह कहा था कि 100 में से दो चार लड़कियां ही पवित्र हैं। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था कि तो उसके बाद वृंदावन के संतों ने विरोध प्रकट किया था। 

 

इसके बाद सतना के एक युवक ने फेसबुक पर धमकी भरे लहजे में लिखा कि महाराज अगर मेरे घर के बारे में बोलता तो मैं उसकी गर्दन उतार लाता। फिर चाहे प्रेमानंद हो या कोई और। इसके बारे में जब वृंदावन के संतों को जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया।


 
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने कहा है कि महाराज ब्रज की शान हैं। उनके लिए इस तरह की भाषा कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। रसिक संत मोहिनी बिहारी शरण का कहना है कि संत के लिए सोशल मीडिया पर ऐसे कटुवचन लिखना निश्चित तौर पर खराब है। ऐसे युवक के खिलाफ सतना पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं जमीन कारोबारी राजेंद्र चौहान का कहना है कि महाराज ने जो कहा, वह अपनी जगह है लेकिन किसी को इस तरह से कहने को अधिकार नहीं है। ऐसे युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-UP: मैनपुरी सड़क हादसे में दिखीं पांच लाशें...नहीं दिखाई दी छठवीं माैत, कोख में दब गईं चीखें; सदमे में परिजन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें