फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह वृंदावन से परिक्रमा देकर लौट रहे दो युवकों की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मांट रोड़ कस्बा राया निवासी मोहनस्वरूप अग्रवाल के पुत्र लक्की अग्रवाल (20) अपने दोस्त श्याम सुंदर अग्रवाल निवासी रेतिया बाजार के साथ एकादशी पर वृंदावन परिक्रमा लगाने के लिए गए थे। बताया गया कि वह बुधवार सांय परिक्रमा लगाने के बाद वह वापस लौट रहे थे। तभी यमुना एक्सप्रेसवे पर वृंदावन कट के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसके कारण दोनों सड़क पर गिर गए।
इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में लक्की की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम सुंदर गंभीर रूप से घायल गए। सूचना पर पहुंची राया पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। लक्की की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। युवा कारोबारी के साथ हुए हादसे की जानकारी मिलते ही चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, भूपेश अग्रवाल, विकास चौधरी, जुबेर खान, नीरज अग्रवाल सहित तमाम लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें