फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधिका विहार में सड़क पर भरे पानी में उतरे करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। राधिका विहार कॉलोनी में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। जलभराव के बीच दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने घटना के लिए विद्युत निगम एवं नगर निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन


रमणरेती मार्ग स्थित फोगला आश्रम के पीछे राधिका विहार कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय कुलदीप तिवारी एक भागवताचार्य की गोशाला में कर्मचारी था। वह शनिवार शाम को गोशाला से गोबर डालने के लिए कॉलोनी के कच्चे मार्ग पर बरसात से हो रहे जलभराव में होकर जा रहा था। तभी वह वहां खुले पैनल बॉक्स और भूमिगत विद्युत केबल के कारण दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार करंट लगने के बाद जलभराव में युवक करीब आधे घंटे तक पड़ा रहा। वहां से गुजरने वाले लोगों की नजर पड़ी तो आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। युवक को अचेतावस्था में मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। मृतक मूलरूप से मध्यप्रदेश के सागर जिले का निवासी है। वह पिछले 20 वर्ष से परिवार के साथ राधिका विहार कॉलोनी में रहकर गोशाला में कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें