फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे के नरहौली चौराहे के पास मोपेड सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। एक की पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, साथी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद लोगों द्वारा पीटे जाने के डर से ट्रक चालक दौड़कर थाने में घुस गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह नरहौली चौराहा के पास गोभी से भरे ट्रक ने मोपेड सवार दो को टक्कर मार दी। इसमें मौके पर ही इलियास (25) पुत्र हनीफ निवासी भार्गव गली, घीया मंडी की मौत हो गई। उसका साथी बबलू निवासी घीया मंडी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से अफरातफरी मच गई। चालक ट्रक को छोड़कर सीधे थाने में पहुंच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने जानकारी परिजनों को दी। परिजन थाने पहुंच गए। हनीफ और बबलू कबाड़ का काम करते थे। रविवार सुबह वह मोपेड में सवार होकर काम के सिलसिले से रिफाइनरी गए थे। वहां से लौटते वक्त वह हादसे का शिकार हो गए। इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


अविवाहित था इलियास, परिवार में मचा कोहराम
इलियास अविवाहित था। उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। उसके भाई सुंटी कुरैशी ने बताया कि परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिजन कब्रिस्तान ले गए। वहां शव सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें