फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवक को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रोहित पाइया मोहल्ले में रविवार देर रात दबंगों ने एक युवक के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संजय कौशिक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई धर्मेंद्र कौशिक 12 अप्रैल की रात अपने मकान में सो रहा था। देर रात दरवाजा खटखटाने की आवाज से उसकी नींद खुली। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, पड़ोस के कान्हा और मुनमुन अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि चारों शराब के नशे में थे। गाली-गलौज करते हुए धर्मेंद्र को लात-घूंसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में धर्मेंद्र के बाएं हाथ की कोहनी, सिर, कान, चेहरा और पीठ में गंभीर चोटें आईं। लोगों के जुटने पर हमलावर मौके से फरार हो गए।
भाई गीतकृष्ण उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दो दिन पहले धर्मेंद्र ने आरोपियों को घर के बाहर शराब पीने से रोका था, इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें