फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लाठी और सरिया से पिटाई, फिर पैरों पर चढ़ा दी बाइक; अवैध खनन की शिकायत पर युवक संग की बर्बरता

Wed, 24 Jun 2026 01:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के भैरई गांव में अवैध बालू खनन की शिकायत करने पर एक युवक पर लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर दिया गया। आरोप है कि मारपीट के बाद दबंगों ने उसके पैरों पर बाइक चढ़ा दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव भैरई में खनन की शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने युवक पर लाठी, डंडे, सरिया आदि से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन


मारपीट के बाद युवक के पैरों पर बाइक चढ़ा दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव भैरई निवासी विनोद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने इलाके में हो रहे अवैध बालू खनन की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। इसको लेकर दबंग उससे रंजिश मानने लगे।

पीड़ित सोमवार देर शाम करीब साढ़े 8 बजे गांव में धर्मशाला पर बैठे थे। आरोप है कि तभी अजीत, अरविंद, अजय और आकाश वहां पहुंचे। चारों ने आते ही विनोद को घेर लिया और हमला कर दिया। बेरहमी से पिटाई के बाद आरोपिनों ने विनोद के पैरों पर बाइक चढ़ा दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें