फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: युवक पर धर्मांतरण का आरोप, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर में मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की को भगा ले जाने के मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई है, जबकि परिजन ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी का आकाश खान नाम के युवक से प्रेस प्रसंग चल रहा था। लड़की के पिता के मुताबिक बेटी 15 वर्ष की है। आकाश ने अपना धर्म छुपाते हुए उसे अपनी बातों में फंसा लिया। 17 जून को उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ने गई थी, जहां से आकाश उसे अपने साथ ले गया।

परिजन ने बेटी के धर्म परिवर्तन किए जाने की आशंका जताई है। कहा है कि आरोपी का असामाजिक तत्वों के साथ उठना बैठना है और वह एक गिरोह चलाता है। बेटी का पीछा छोड़ने की बाबत पूर्व में उसे समझाने की कोशिश की तो वह जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आकाश खान के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें