फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पर बरसाए युवती पर थप्पड़...दबंग पर उत्पीड़न करने का आरोप, वीडियो वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 05 Nov 2025 06:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

घर के बाहर खड़ी युवती पर दबंग ने थप्पड़ बरसा दिए। इसका वीडियो भी सामने आया है। आरोप है कि दबंग पिछले कई दिनों से युवती का उत्पीड़न कर रहा था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
युवती पर बरसाए थप्पड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र में अपने घर के बाहर खड़ी दो बहनों में से एक युवती को उसके पड़ोसी ने बीच सड़क पर थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी हर्ष सारस्वत लंबे समय से युवती का उत्पीड़न कर रहा था और कथित तौर पर दबाव बनाकर अवैध संबंध बनाने की कोशिश करता था। उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। 

रिफाइनरी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस पहले ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करती तो आरोपी ऐसी घटना को अंजाम नहीं दे सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें