फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मनचलों का दुस्साहस...भाई संग टहल रही युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर दोनों को पीटा

Thu, 18 Dec 2025 11:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में मनचलों ने दुस्साहस दिखाते हुए भाई के साथ टहलने के लिए निकली बहन से छेड़छाड़ की। विरोध पर दोनों को पीट दिया। युवती के कपड़े फाड़ दिए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में मनचलों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। मनचलों ने घर के बाहर भाई के साथ टहल रही बहन से छेड़छाड़ की। उससे अश्लील इशारे किए तो दोनों ने उसका विरोध किया। इस पर भाई-बहन को बुरी तरह से पीटा और युवती के कपड़े तक फाड़ दिए। शोर शराबा सुनकर जब कुछ लोग उन्हें बचाने के लिए दाैड़े तो वे भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


गुरुकुल क्षेत्र में एक युवती बुधवार को सुबह अपने भाई के साथ टहल रही थी। तभी पांच युवक आ गए। आते ही उन्होंने बहन से अश्लील इशारे करना शुरू कर दिए। जिसका दोनों ने विरोध किया तो उन्होंने दोनों के साथ मारपीट कर दी। युवती के कपडे़ तक फाड़ दिए। उन्होंने शोर मचाया तो वह लोग यहां से भाग गए। 

परिजनों को जानकारी दी तो वह थाने लेकर पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में रोहित सैनी, देवेश उर्फ गप्पू निवासी गुरुकुल के पीछे काॅलोनी और दो अज्ञात लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें