फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शादी से पहले ब्यूटी पार्लर जाने को निकली युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रिफाइनरी। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली युवती वापस नहीं लौटी। तीन दिसंबर को उसकी शादी होनी थी। उसके गायब होने से परिवार में खलबली मच गई है। युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन

युवती 24 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों के साथ रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी की लेकिन युवती का कहीं पता नहीं चला। युवती के पिता ने बताया कि घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। बेटी के अचानक लापता होने से पूरा परिवार परेशान है।
उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। धर्मवीर सिंह ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। युवती के लापता होने के बाद उसके पिता ने थाना रिफाइनरी में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रिफाइनरी अनुराग चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। टीम विभिन्न संभावित स्थानों पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें