सौंख। विगत दिनों घर से ड्राइविंग लाइसेंस लेने जाने की कहकर निकाला युवक कुम्हेर स्थित रिश्तेदारी में पहुंच गया था। वहां से लौटते समय वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। घायल को अलीगढ़ से आगरा उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
थाना महावन के गांव नगला कल्लू निवासी 25 वर्षीय हरकेश पुत्र प्रेम बाबू बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे बाइक लेकर ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए घर से निकला था। वहां से वह कुम्हेर रिश्तेदारी में पहुंच गया। बाइक से 27 फरवरी की शाम 5 बजे लौटते समय थाना मगोर्रा क्षेत्र के कुम्हेर अड्डा के समीप किसी वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। घायल हरकेश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से परिजन उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। सोमवार को हरकेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया l देर रात करीब 12 बजे आगरा ले जाते समय हरकेश ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई है। संवाद