फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: केदारनाथ मार्ग स्थित गौरीकुंड में डूबकर नौहझील के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। दोस्तों के साथ कार से केदारनाथ धाम दर्शन करने गया कस्बा नौहझील के एक युवक की गौरीकुंड में डूबकर मौत हो गई। नहाते समय पैर फिसलने से युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया। शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनप्रयाग भेजा गया। उत्तराखंड पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा नौहझील के रहने वाले छह दोस्त दिनेश अग्रवाल अपने दोस्त दुर्गा पाठक, तन्नू अग्रवाल, सागर कुशवाह, दिनेश कुशवाह और सूरज कुशवाह शुक्रवार को रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने के बाद कार से केदारनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। शनिवार सुबह यात्रा मार्ग स्थित गौरीकुंड पहुंचे। करीब 11 बजे सभी दोस्त वहां नहाने लगे। नहाते समय अचानक पैर फिसलने से 25 वर्षीय दिनेश अग्रवाल तेज बहाव में बह गया।
दोस्तों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एसडीआरएफ, वाईएमएफ और डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर साढ़े 12 बजे मुनकटिया के पास नदी से दिनेश का शव बरामद कर लिया गया। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें